80 सेकंड तक CM Rekha Gupta को मारता रहा, थप्पड़ जड़े – बाल पकड़कर घसीटा, डॉग लवर है आरोपी?

दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमले का शिकार हो गईं। आरोपी राजेश खिमजी (41) ने लगभग 80 सेकेंड तक हमला किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री का हाथ और बाल पकड़कर खींचा। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उसे काबू करने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमले का क्रम इतना लंबा और डरावना था कि वहां मौजूद सभी लोग दहशत में रह गए। मुख्यमंत्री के सिर, हाथ और कंधे में चोटें आईं।
80 सेकेंड की खौफनाक घटना
सूत्रों के अनुसार, राजेश खिमजी ने अचानक CM पर हमला किया। उन्होंने थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर खींचा। यह हमला लगभग 80 सेकेंड तक जारी रहा। इस बीच सुरक्षाकर्मी लगातार उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन खिमजीभाई का गुस्सा और आक्रामकता इतनी तेज थी कि पूरा दृश्य डरावना लग रहा था।
इस हमले को आसान शब्दों में समझें तो एक हट्टेकट्टे शक्श द्वारा किसी भी महिला पर अगर 80 सेकंड तक लगातार हमला किया जाए तो हानी बेहद गंभीर हो सकती है। मुख्यमंत्री के सिर, हाथ और कंधे में चोटें भी आईं हैं। वहीं, देश की राजधानी की मुख्यमंत्री पर इस तरह का हमला कोई आम बात नहीं है, बल्कि बेहद ही चिंताजनक और सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक स्तिथि है।
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोग सीएम की सेक्युरिटी पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता की सेक्युरिटी में स्पेशल कमांडोज़ लगे होते हैं, जो आतंकी हमले से निपटने के लिए भी तैयार होते हैं, ऐसे में एक आम आदमी इस तरह 80 सेकंड तक सीएम पर हमलावर रहा तो गार्ड्स कहाँ थे ?
डॉग लवर है आरोपी
पुलिस पूछताछ में राजेश खिमजी ने खुद को गुजरात के राजकोट का निवासी बताया। उसके पास आधार कार्ड भी मिला है, जो कोठारिया रोड, गोकुल पार्क-2 का पता दर्शाता है।
राजेश खिमजी को पशु प्रेमी बताया जाता है और प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुत्तों के खिलाफ आए फैसले से वह नाराज था। खिमजीभाई ने इस नाराजगी को देखते हुए CM पर हमला किया, लेकिन पुलिस ने इस दावे पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
साथ ही दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि आरोपी 24 घंटे से CM की रेकी कर रहा था। सोशल मीडिया में वायरल हुए CCTV फुटेज में खिमजीभाई 19 अगस्त को CM के शालीमार बाग निवास का निरीक्षण करते हुए दिख रहा है, जो उसकी योजना की गंभीरता को उजागर करता है।
अगर मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो…
हमले की घटना पर दिल्ली PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह पूरी घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम है, और ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए हानिकारक हैं।
दिल्ली कांग्रेस ने भी घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या भरोसा किया जा सकता है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने राजेश खिमजी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है ताकि हमले के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह व्यक्तिगत नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ी प्रतिक्रिया या किसी अन्य कारण से हमला किया गया।



