यूपी में सरेआम तीन गोली मारकर काम तमाम! सारे वकील सकते मे!

आगरा में यूपी बार काउंसिल की नई अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मार के हत्या कर दी गई | दरवेश यादव की हत्या उनके ही साथी वकील मनीष ने की है | दरवेश यादव को गोली मारने के बाद साथी वकील मनीष ने खुद को भी गोली मार ली | घटना थाना न्यू आगरा क्षेत्र के कचहरी परिसर की है | दो दिन पहले ही दरवेश यादव बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गई थीं | आगरा की दीवानी कचहरी में उनके सम्मान में सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वागत समारोह का आयोजन किया था | बुधवार को तय वक्त पर दरवेश वहां पहुंच चुकी थीं | वो अपने साथियों से बधाई स्वीकार कर रही थीं| लोग उन्हें फूल मालाएं भेंट कर रहे थे | अधिवक्तागण अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे | तभी अचानक एक के बाद तीन गोली चली | फिर अचानक एक गोली और चली | दरवेश और मनीष खून से लहूलुहान पर पड़े थे | चौथी गोली मनीष ने खुद को मारी थी |

इस सब के बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दरवेश यादव को मृत घोषित कर दिया | वहीं मनीष की हालत अभी गंभीर बनी हुई है |
जब गोली चली थी तो गोली की आवाज़ सुनकर आस-पास के सारे वकील मनीष मिश्रा के चैंबर की तरफ दौड़ पड़े | गोली की आवाज़ से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसी दौरान ख़बर फैल गई कि यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है |

Related Articles

Back to top button