Breaking: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में Congress – BJP में बवाल, चलीं लाठियां.. भाजपाई गेट तोड़कर घुसे, पथराव! देखें वीडियो..!

दरभंगा/पटना। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस घटना के बाद पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हुई, जिसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर तक चले।
PM मोदी को गाली देने पर युवक गिरफ्तार
गुरुवार को दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर राहुल गांधी की सभा के दौरान मंच से पीएम मोदी को गाली दी गई। इस मामले में पुलिस ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव निवासी रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से पिकअप ड्राइवर है। फिलहाल उसे सिमरी थाने में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस ऑफिस पर प्रदर्शन
इस घटना के विरोध में शुक्रवार को पटना स्थित कांग्रेस ऑफिस के बाहर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी के दौरान माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल हुआ, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
BREAKING
Hooliganism by BJP workers in front of the Congress office in Patna.
Several vehicles were vandalized right in front of the police.pic.twitter.com/hTR6JECpqu
— Surbhi (@SurrbhiM) August 29, 2025
कांग्रेस ने लगाया ऑफिस तोड़फोड़ का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़ दिया और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि कार्यालय में खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया और कई कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं।
बीजेपी ने राहुल गांधी पर दर्ज कराने की कोशिश की FIR
घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने पटना के गांधी मैदान थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। हालांकि अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
CM नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया
इस पूरे विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य के लिए ठीक नहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
👉 यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। एक ओर बीजेपी पीएम मोदी को गाली दिए जाने पर राहुल गांधी को घेर रही है, वहीं कांग्रेस बीजेपी पर हिंसा और कार्यालय तोड़फोड़ का आरोप लगा रही है।



