हमीरपुर में दलित युवक से अमानवीय बर्ताव — दबंगों ने पीटा, जूते चटवाए, 12 दिन बाद FIR

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सिमनौडी गांव में पुरानी रंजिश के चलते अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ युवक को पीटा बल्कि उसे जूते तक चटवाए।

हमीरपुर: हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सिमनौडी गांव में पुरानी रंजिश के चलते अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ युवक को पीटा बल्कि उसे जूते तक चटवाए।

क्या हुआ था

पीड़ित उमेश बाबू वर्मा के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह बाजार जा रहा था तभी गांव के बाहर अभय सिंह और उसके दो अज्ञात साथी मिले। पुराने विवाद को लेकर उन्होंने उमेश को जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई के दौरान दबंगों ने उसे अपमानित करते हुए जूते चटवाए। शोर मचाने पर उसकी मां केशकली और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पुलिस की लापरवाही

पीड़ित के मुताबिक, सुमेरपुर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट होने के बावजूद उसकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने 17 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के आदेश पर आखिरकार 12 दिन बाद एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

पुलिस का पक्ष

एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जूते से अपमानित किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button