आखिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर एमएस धोनी ने क्यों नहीं दी प्रतिक्रिया? 14 फरवरी से नहीं किया कोई पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। इस बात को अब 1 सप्ताह हो चुका है। अब तक बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बट चुका है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही फिल्मी गलियारों में सन्नाटा सा भी छा गया है। हालांकि इस बीच में कई अभिनेताओं फिल्मकारों पर आरोप लगाए गए। बॉलीवुड के बड़े बड़े फिल्मकारों और अभिनेताओं ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताया है। सुशांत सिंह राजपूत के करीबी फिल्मकारों, मित्र तो अब तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मायूस हैं। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जिस क्रिकेटर पर बनी थी अब तक उस क्रिकेटर ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद कुछ नहीं कहा है।


जैसा कि आप सभी जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक हैं। सुशांत सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह धोनी बेहद करीबी दोस्त माने जाते थे। महेंद्र सिंह धोनी पर बनाई गई फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया। इस किरदार की हर किसी ने तारीफ की थी। आज भी जब सुशांत नहीं है तो उनके इस किरदार की तारीफ की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बनाकर हर क्रिकेट प्रेमी के दिल में जगह बनाई थी। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की है।


सुशांत ने अपने कई इंटरव्यू में बताया है कि वह महेंद्र सिंह धोनी से बहुत मिला करते थे उनसे बातचीत किया करते थे। जब वह महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भतार धोनी बने थे तो उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से बहुत बातचीत की। उनसे वह कई सवाल पूछा करते थे। दोनों की बॉन्डिंग स्पीच इतनी अच्छी हो गई थी कि सुशांत सिंह राजपूत को बहुत सी ऐसी बातें पता चली जो शायद महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कोई नहीं जानता। शायद यही एक वजह है कि सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में इतनी अच्छी एक्टिंग की कि हर कोई यह भूल गया कि असली धोनी कौन!


महेंद्र सिंह धोनी का टि्वटर अकाउंट देखने से पता चलता है कि उन्होंने आखिरी ट्वीट 14 फरवरी के दिन किया था। वहीं अगर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो वहां भी 14 फरवरी के दिन आखिरी पोस्ट किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिक्रिया का इंतजार भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के प्रतिक्रिया ना देने पर कई लोगों का सुशांत सिंह राजपूत की मौत से काफी ज्यादा परेशान है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी बाहरी दुनिया से ज्यादातर दूरी बनाए रखते हैं।


महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के साथ आखिरी बार वर्ल्ड कप में खेले थे जब भारत न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल खेल रहा था। महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में रन आउट हुए। कई लोगों का कहना है कि शायद यही महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी क्रिकेट मुकाबला था। इसके बाद से ही धोनी की वापसी को लेकर कई अटकलें लगाई जाने लगी थी। इस साल की जो आईपीएल थे वह भी स्थगित कर दिए गए थे। जहां चेन्नई सुपर किंग्स कि तरफ से महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आ सकते थे। आदम की कोरोनावायरस की वजह से आईपीएल को स्थगित किया गया। और महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से थोड़ा और दूर हो गए।

अभी क्रिकेट फैंस और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का इंतजार कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कब प्रतिक्रिया देंगे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस समय कई लोगो पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फिल्मकारों और अभिनेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। ज्यादातर लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर प्रतिक्रिया तो दे दी है लेकिन धोनी अब भी शांत हैं। धोनी और सुशांत सिंह राजपूत की दोस्ती को देखते हुए हर कोई यही महसूस कर रहा है कि धोनी ने अब तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर क्यों नहीं की। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वह लोग सही हैं जो यह कह रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से महेंद्र सिंह धोनी इतने ज्यादा परेशान हो गए हैं कि वह किसी से बात करना नहीं चाहते?

Related Articles

Back to top button