ब्रिटेन के शाही राजपरिवार पर कोरोना का संकट, प्रिंस चार्ल्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया पर जारी है। कोरोना वायरस लोगों को बहुत ही तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। इसकी चपेट में आप लोग तो आ ही रहे हैं वही नेता फिल्मी सितारे और बड़ी-बड़ी हस्तियां भी आ रही है। अब खबर आ रही है कि ब्रिटेन के शाही परिवार का नाम भी कोरोना वायरस से जुड़ गया है। ब्रिटेन की मीडिया के मुताबिक प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि उनकी पत्नी का कोना टेस्ट नेगेटिव आया है लेकिन फिर भी एतिहात के तौर पर उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है।

आपको बता दें की यह ब्रिटेन के राजपरिवार में पहला कोरोना पॉजिटिव केस है। दरअसल बीते दिन पहले ही प्रिंस चार्ल्स की मोनैको के प्रिंस अल्बर्ट से मुलाकात हुई थी। प्रिंस अल्बर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स का कोरोना टेस्ट किया गया, तो प्रिंस चार्ल्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। क्लेरेंस हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि प्रिंस ऑफ वेल्स यानी चार्ल्स काकोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रवक्ता ने कहा कि उनमें बीमारी के थोड़े लक्षण है लेकिन उसके अलावा वह स्वस्थ हैं। चार्ल्स पिछले कई दिन से घर से ही काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में इस जानलेवा वायरस से अभी तक 8000 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 400 से ज्यादा लोगों की करुणा से मौत हो गई है। आपको बता दें कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए ब्रिटेन सरकार ने 3 हफ्तों के लिए ब्रिटेन में लॉक डाउन का ऐलान किया था ।

Related Articles

Back to top button