कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोराइक्कन्नू का निधन

चेन्नई। कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. दोराइक्कन्नू का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने रात 11:15 बजे चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अस्पताल प्रशासन ने बुलेटिन जारी कर बताया कि कृषि मंत्री आर. दोराइक्कन्नू का 31 अक्टूबर को रात 11 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया।
72 वर्षीय मंत्री दोराइक्कन्नू को कई दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने की गंभीर शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था और जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्हें 13 अक्टूबर को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button