नॉएडा से अब आगरा तक फैले कोरोना वायरस के पंजे ! आगरा में 6 लोगों में पाए गए कोरोना के लक्षण !

 

भारत में तेज़ी से फ़ैल रहा कोरोना वायरस। दिल्ली और नॉएडा के बाद अब आगरा में भी इसका असर दिख रहा है। हाल ही में पता चला है कि आगरा में 6 लोगों में इसके सिम्पटम्स पाए गये हैं। इन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन सबका कहना है की यह सब इटली से आने वाले संक्रमित वयक्ति के संपर्क में आये थे। सूत्रों का कहना है कि इन सभी लोगों के सैंपल को पुणे मेडिकल लैब में भेज दिया गया है। साथ ही इन 6 लोगों के संपर्क में आये सभी लोगों की जांच भी फ़ौरन शुरू कर दी गई है।

चौकन्ने हुए आला अफसर

आगरा में कोरोना वायरस की चपेट में आये 6 लोगों के मामले सामने आए हैं और इसके चलते स्वस्थ्य विभाग के आला अफसर एक्टिव हो गए हैं। इन सभी के संपर्क में आये लोगों की तलाश (IDSP)एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के माध्यम से की जा रही है।

पार्टी के दौरान हुए वायरस का शिकार !

कोरोना वायरस ने दुनिया भर के देशों को इस वक़्त संकट में डाल दिया है। तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। भारत में भी अब इसका असर कई जगहों में देखा जा चुका है। जब इसकी पुष्टि दिल्ली में हुयी तो इसका असर नॉएडा और आगरा में भी दिखा। दरअसल, इटली से आए जिस शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, उसने आगरा में एक पार्टी रखी थी। पार्टी में नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल के 2 बच्चों समेत 5 लोग शामिल हुए थे। इसके अलावा आगरा के कई लोग भी शामिल हुए थे। यही कारण है कि इन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button