हरियाणा में Corona का कहर, मौत के आंकड़े में आयी तेजी

चंडीगढ़,  हरियाणा में Corona संक्रमण के मामलों में अब गिरावट देखी जा रही है। राज्य में आज Corona संक्रमण के 187 नये मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी के पीड़ितों की कुल संख्या 265803 हो गई है जिनमें से 260565 अब तक ठीक हो चुके हैं लेकिन छह और मरीजों के दम तोड़ देने से इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 2972 पहुंच गया है।


राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के Corona की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

राज्य में Corona संक्रमण दर 5.44 प्रतिशत,

रिकवरी दर 98.03 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है।

राज्य के हालांकि सभी 22 जिले Corona  की चपेट में हैं लेकिन गुरूग्राम और फरीदाबाद जिलों में अपेक्षाकृत कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है।

 ये भी पढ़े – उज्जैन में corona का कहर सामने आये इतने मामले

राज्य में Corona के आज गुरूग्राम और फरीदबाद 34-34,

सोनीपत 13,

अम्बाला दस,

करनाल 19,

पानीपत तीन,

रोहतक चार,

रेवाड़ी दो,

पंचकूला 17,

कुरूक्षेत्र 11,

यमुनानगर 12,

सिरसा तीन,

महेंद्रगढ़ तीन,

भिवानी पांच,

पलवल दो,

फतेहाबाद एक,

कैथल चार,

जींद नौ तथा चरखी दादरी में एक मामला आया।

हिसार,

महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में कोरोना का आज कोई मामला नहीं आया।


राज्य में Corona से अब तक 2972 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2008 पुरूष, 963 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर हैं। राज्य में कोरोना से आज फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और झज्जर में एक-एक मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button