हरियाणवी गाने ‘टटिहरी’ पर विवाद, रैपर बादशाह को महिला आयोग का समन

बादशाह के हरियाणवी गाने ‘टटिहरी’ पर विवाद बढ़ा महिला आयोग ने 13 मार्च को पेश होने का दिया समन गाने के बोल और वीडियो पर आपत्तिजनक कंटेंट का आरोप

Badshah news: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह को उनके हालिया हरियाणवी लोक गीत ‘टटिहरी’ को लेकर उठे विवाद के मामले में समन जारी किया है। आयोग ने गाने की सामग्री पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को 13 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पानीपत की ‘नारी तू नारायणी’ संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है। दोनों ने आरोप लगाया है कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है।

Badshah news: बाल अधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतक के अधिवक्ता राज नारायण पंघाल ने भी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी है। इसके बाद विवाद और बढ़ गया है और बादशाह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Badshah news: गाने की लाइन और वीडियो पर आपत्ति

शिकायत में खास तौर पर गाने की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर स्कूल बैग के साथ नाचते और बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, जो गलत संदेश देता है।

खाप पंचायत ने भी जताया विरोध

Badshah news: इस पूरे विवाद पर सहारण खाप ने भी आपत्ति दर्ज कराई है और गाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button