कांग्रेस अब किसी की ‘खाद’ नहीं बनेगी, मोदी 16 साल से झूठ बोल रहे हैं: पप्पू यादव

सहरसा में पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस अब किसी की “खाद” नहीं बनेगी और आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष हमला किया, दलित-पिछड़े समाज के सम्मान की बात उठाई और मोदी पर 16 साल से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब भ्रमित नहीं होगी।

सहरसा: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को सहरसा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस अब किसी की खाद बनने का काम नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अब आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेगी और गठबंधन धर्म निभाने के साथ अपने सम्मान की रक्षा भी करेगी।

तेजस्वी पर बिना नाम लिए निशाना

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवादों पर पप्पू यादव ने इशारों में राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फारबिसगंज में अति पिछड़ी जाति के उम्मीदवार को टिकट देती है, तो धनबल और बाहुबल वाले उम्मीदवार उतारकर उनका अपमान किया जाता है। पप्पू ने यह भी कहा कि राहुल गांधीअधिकार यात्रासे महागठबंधन को मजबूत कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे कमजोर करने में लगे हैं।

दलित और पिछड़े समाज के सम्मान की बात

कांग्रेस नेता ने कहा कि दलित और अति पिछड़े समाज से आने वाले प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष या राहुल गांधी का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस के बिना कोई नहीं बनेगा मुख्यमंत्री

पप्पू यादव ने दावा किया कि कांग्रेस के बिना कोई भी पार्टी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच सकती। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा सपना देख भी रहा है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन हकीकत जनता तय करेगी।

मोदी पर भी किया तीखा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 3 नवंबर के सहरसा दौरे को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि मोदी पिछले 16 साल से झूठ बोलते रहे हैं। वे आते रहेंगे और बोलते रहेंगे, लेकिन अब जनता भ्रमित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है, जबकि कुछ स्वार्थी नेता इसे कमजोर करने की कोशिश में हैं।

Related Articles

Back to top button