पंजाब को आंतकवाद में झोकना चाहती है कांग्रेस : अश्वनी

जालंधर, भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी पंजाब को आंतकवाद के दौर में धकेलना चाहती है।

अश्वनी शर्मा ने दी कांग्रेस को चेतावनी

श्री शर्मा ने पंजाब कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भाजपा को कमजोर समझने की गलती नहीं करे। भाजपा ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और अमन-शांति को दयनीय हालत में पहुंचा दिया है और आज प्रदेश के हर नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब को 1984 के आंतकवाद के दौर में धकेलने पर उतारू है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेस को उसके इस मकसद में कभी कामयाब नहीं होने देगी।

कांग्रेस के सांसद रवनीत की गिरफ्तारी की उठी मांग

श्री शर्मा ने बताया कि पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार की नाकामियों, प्रदेश की दयनीय कानून-व्यवस्था तथा कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने तथा उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा रोष प्रदर्शन और धरने दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में श्री राम चौक, कंम्पनी बाग़ में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होने कहा कि कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मीडिया के सामने पंजाब की सड़कों पर खून बहाने तथा लाशें बिछाने के बयान दे रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार या पुलिस में हिम्मत नहीं है कि उसके खिलाफ कोई करवाई करे। पुलिस कैप्टन के हाथों की कठपुतली बन चुकी है।

ये भी पढ़े-नहीं हो रहा शराबबंदी पर अमल, जमुई के बाद सीवान में मिली शराब की भारी मात्रा

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत किसानों के नाम पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा के नेताओं औश्र कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले, भाजपा कार्यालयों पर हमले तथा पुलिस के साथ मिलकर भाजपा के कार्यक्रमों पर हमले करवा रही है ताकि भाजपा किसी भी आगामी चुनाव में भाग न ले सके। उन्होने कैप्टन और कांग्रेस नेताओं को चेतवानी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस नीच राजनीति से डरने वाले नहीं हैं, कांग्रेस भाजपा को कम समझने की गलती न करे।

ये भी पढ़े-सोनीपत में कोरोना वायरस का कहर ,प्रशासन कर सकता है ये कार्यवाही

किसानों के नाम पर कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के नेताओं के घरों में घुस कर किये हम

उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर कांग्रेस के नेता भाजपा के नेताओं के घरों में जबरन घुस कर हमले कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस सब से भाजपा पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,नरिंदर सिंह रैना, तीक्ष्ण सूद, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता,राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, राजेश बाग़ा ,इक़बाल सिंह लाल पुरा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button