CAA विरोधियों के खिलाफ पीएम ने बंगलौर से खोला मोर्चा, पाकिस्तान के खिलाफ धरने की कही बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु के दौरे पर हैं | जहाँ आज पीएम मोदी ने श्री सिद्धगंगा मठ म्यूजियम की नींव रखी |जिसके बाद पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित किया | इस जनसभा संबोधित कर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा | पीएम मोदी ने CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया |

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “कुछ हफ्ते पहले संसद में CAA पास हुआ, कांग्रेस और उनके साथी संसद के खिलाफ उठखड़े हुए हैं | जैसी नफरत वो हमसे करते हैं, वैसा ही स्वर देश की संसद के खिलाफ दिख रहा है | ये लोग भारत की संसद के खिलाफ ही आंदोलन कर रहे हैं, ये लोग पाकिस्तान से आए दलित, पीड़ित के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का जन्म धर्म के आधार पर हुआ था, देश धर्म के आधार पर बंटा था | बंटवारे के समय से ही पाकिस्तान में दूसरे धर्म के लोगों के साथ अत्याचार शुरू हो गया था | समय के साथ पाकिस्तान में हिंदू-जैन-सिख-बौद्ध पर धर्म के आधार पर अत्याचार बढ़ता गया है | हजारों लोगों को वहां से अपना घर छोड़कर भारत आना पड़ा है | पाकिस्तान ने हिंदुओं पर जुल्म किया, लेकिन कोंग्रेसी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलते हैं | अगर धरना देना ही है तो पाकिस्तान के खिलाफ धरना दो |”

Related Articles

Back to top button