कांग्रेस पार्टी ने किया महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन

उन्नाव,  देश में बढ़ रहे लगातार डीजल-पेट्रोल की कीमतों व महंगाई को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर नारेबाजी करके तीखा हमला बोला।

जिला कांग्रेस कमेटी ने आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देश में बढ़े पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों ने हाथों पर तख्तियां ले रखी थी। वही खाली सिलेंडर भी हाथों में उठा कर गैस के दामों को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नोकझोंक भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हुई।

विरोध प्रदर्शन कचहरी स्थित एसपी ऑफिस के निकट हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी रही। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई, पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, कार्यकर्ता जंग बहादुर सिंह,सुयश बाजपेई, विश्वास निगम ,सुभाष यादव मंजू भारती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button