नहीं रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी, पार्टी में शोक की लहर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में गिर गए। वहां से उन्हें एक एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार सुबह फिल्लोर के पास जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिंह 2014 और 2019 में जालंधर से चुनाव जीते थे। उनकी पार्थिव देह को फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया।

सांसद संतोख सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पैदल चलते हुए वह गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वे वहां चले गए थे। यह दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button