हिमाचल में सीएम पद की कुर्सी के लिए इस नेता का नाम रेस मे सबसे आगे!

हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान जारी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर राजधानी शिमला  में शुक्रवार को बैठक हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। इस बैठक में कांग्रेस के 39

हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान जारी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर राजधानी शिमला  में शुक्रवार को बैठक हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। इस बैठक में कांग्रेस के 39 विधायक भी मौजूद रहे। वहीं पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह मौजूद थे।

 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरे के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Congress President Pratibha Singh) का नाम सबसे आगे चल रहा है। बता दें कि प्रतिभा सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा था कि आप वीरभद्र सिंह के परिवार को नजरंदाज नहीं कर सकते हैं।हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजधानी शिमला में शुक्रवार को बैठक हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। इस बैठक में कांग्रेस के 39 विधायक भी मौजूद रहे। वहीं गुजरात में भूपेंद्र पटेल आज विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button