कांग्रेस के सभी राज्यों की प्रदेश कमेटियां भंग, अब राहुल उठाएंगे ये कदम

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं | राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं | इस बीच कांग्रेस ने सभी राज्यों में प्रदेश कमेटियां भंग कर दी है | लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया था | पार्टी ने उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं |

मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका समेत वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद आखिरकार राहुल एक महीने के लिए अध्यक्ष बने रहने पर राजी हो गए हैं | लेकिन, इस दौरान वह पार्टी की किसी मीटिंग में नहीं शामिल हो रहे हैं | बड़े फैसले से भी दूरी बना रखी है |

राहुल गांधी के नेतृत्व में इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 52 सीटें जीती, जो 2014 के चुनाव में कुछ ही सीटें ज्यादा है | इतनी कम सीटों की वजह से कांग्रेस लोकसभा में विपक्ष का नेता भी नहीं तय कर पाई |

Related Articles

Back to top button