भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ शामिल होंगी कांग्रेस की दो बड़ी नेता, बीजेपी होगी चारों खाने चित!

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शिरकत करेंगी। हालांकि प्रियंका गांधी कब शिरकत करेंगी, इसकी कोई तारीख अभी से तय नहीं है

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में पार्टी के आला नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कर्नाटक में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित है। जबकि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करेंगी। अनुमान है कि जल्द ही प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी।

सोनिया गांधी पहुंचीं कर्नाटक

कांग्रेस वैसे तो केरल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक तमाम मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा का पहला पड़ाव केरल पूरा हो चुका है। अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनावी राज्य कर्नाटक में पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार से कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा होंगी। सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंच चुकी हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी गुरुवार और शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क पर उतरेंगी और शुक्रवार को राहुल गांधी कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कर्नाटक के नेताओं को इसी भारत यात्रा के दौरान अगले साल होने वाले चुनाव की पूरी कमान भी सौंपी जाएगी। तय योजना के मुताबिक कद्दावर नेताओं को न सिर्फ जिम्मेदारियां दी जाएंगी बल्कि उदयपुर चिंतन शिविर के दौरान बनाई गई कार्ययोजना के अनुरूप ही ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए चुनावी बिसात भी बिछाई जाएगी।

 

 

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शिरकत करेंगी। हालांकि प्रियंका गांधी कब शिरकत करेंगी, इसकी कोई तारीख अभी से तय नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक प्रियंका गांधी कर्नाटक में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही शामिल होंगी। कांग्रेस की रणनीति बनाने वालों में शामिल एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि कर्नाटक में अगले साल चुनाव होना है, ऐसे में प्रियंका गांधी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कर्नाटक में मौजूदगी चुनावों को मजबूत ही करेगी। इसलिए अभी तक की तय योजना के मुताबिक प्रियंका गांधी कर्नाटक में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल होंगी।

कर्नाटक चुनावों को लेकर रूपरेखा तैयार

पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई एक बैठक में कर्नाटक चुनावों को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इस संबंध में कर्नाटक कांग्रेस से जुड़े नेता जल्द ही अपनी पूरी कार्य योजना को अमलीजामा पहनाना भी शुरू कर देंगे और उसकी पूरी रिपोर्ट दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय को भी भेजेंगे। कर्नाटक कांग्रेस से जुड़े नेता आरडी राजा कहते हैं, चूंकि राहुल गांधी इस वक्त कर्नाटक में हैं और अगले कुछ दिनों तक कर्नाटक ने ही पदयात्रा करते हुए अगले राज्यों की ओर जाएंगे। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कर्नाटक में रहना आने वाले चुनावों के नजरिए से पार्टी को मजबूत करने जैसा होगा। पार्टी नेताओं का भी मानना है कि राहुल गांधी की शुरू हुई इस भारत जोड़ो पदयात्रा में कर्नाटक पहला राज्य है, जहां पर अगले साल चुनाव होने हैं। इसलिए रणनीतिक तौर पर राहुल गांधी के साथ पार्टी के बड़े नेताओं का राज्य में अभी से चुनावी अभियान के तौर पर शामिल होना विपक्षियों को कमजोर करने की पहली कड़ी होगी

Related Articles

Back to top button