कांग्रेसी कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर हुए सक्रिय, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किसान जन अभियान किया शुरू, बीजेपी सरकार को बताया किसान विरोधी

चौरी चौरा। कांग्रेस यूपी में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को अब सक्रिय कर रही है। कांग्रेस की वर्तमान पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक किसान जन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान चालीस दिन के लिए चलाया जा रहा है। जो अगले महीने 6 मार्च तक चलेगा।जिसमे किसानों की समस्या को आधार बनाकर कांग्रेस वर्तमान सत्ताधारी बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बता रही है और आगामी दिनों में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ किसानों को धरना में शामिल होने के लिए तैयार कर रही है।

गोरखपुर जिले में यह कार्यक्रम भी स्थानीय जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। किसान जन जागरण अभियान से कांग्रेस को दोहरा लाभ मिल रहा है। एक तरफ कांग्रेस अपने सोए हुए कार्यकर्ताओ को जगा रही है। वही दूसरी तरफ गाँव गाँव जाकर किसानों से एक फार्म पर जानकारी इकट्ठा कर रही है। जिसमे बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य सहित किसानों की समस्या के बारे में जानकारी दर्ज की जा रही है। गोरखपुर में कांग्रेस ने इस किसान जन अभियान के तहत कई हजारों किसानों से जानकारी इकट्ठा कर उनको बिजेपी के खिलाफ धरना देने के लिए तैयार करने का प्रयास किया है।

गोरखपुर जिले में यह कार्यक्रम भी स्थानीय जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।किसान जन जागरण अभियान से कांग्रेस को दोहरा लाभ मिल रहा है।एक तरफ कांग्रेस अपने सोए हुए कार्यकर्ताओ को जगा रही है।वही दूसरी तरफ गाव गाव जाकर किसानों से एक फार्म पर जानकारी इकट्ठा कर रही है।जिसमे बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य सहित किसानों की समस्या के बारे में जानकारी दर्ज की जा रही है।गोरखपुर में कांग्रेस ने इस किसान जन अभियान के तहत कई हजारों किसानों से जानकारी इकट्ठा कर उनको बिजेपी के खिलाफ धरना देने के लिए तैयार करने का प्रयास किया है।

चौरी चौरा तहसील के सैकड़ो में भी कांग्रेस के पदाधिकारियों का काफिला पिछले कुछ दिनों से घूम घूम कर तीन मार्च को तहसील परिसर में सतारूढ़ पार्टी के खिलाफ धरना देने के लिए अपील कर रहे है।कांग्रेस के एक कार्यकर्ता से मिलने के लिए दस किमी तक कि दूरी तय करने में पदाधिकारी कोताही नही बरत रहे है।

किसान जन जागरण अभियान के तहत ‘ किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में ‘ के स्लोगन लिखा हुआ एक दो पन्नो के साथ एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के बीच जा रहा है।किसान को दो पन्नो के माध्यम से बीजेपी के केंद्र के 6 वर्ष व प्रदेश के तीन वर्ष के कार्यो व कांग्रेस के पिछले 10 वषों के शासन के बीच मे तुलना करते हुए कांग्रेस को बेहतर बताने का प्रयास किया जा रहा है। साथ मे कांग्रेस के वर्तमान सरकार से निम्न मांग भी कर रही है।

1-कर्जा माफ, बिजली हाफ

2-गांव-गांव गौशाला दो, वरना रखवाली भत्ता दो

3- गन्ने का पूरा भुगतान हो, नया दाम चार सौ हो

4- धान खरीद हाथों-हाथ हो, प्रति कुंटल का दाम 25 सौ रूपया हो,

5- सूखा -ओला -बारिश की मार, तुरंत मुआवजा दे सरकार

6-गेहूं खरीद हाथों-हाथ हो, प्रति कुंतल का दाम ₹3200हो

इस पर बोलते हुए कांग्रेस के गोरखपुर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि मैं किसानों के बीच लगातार जा रही हूँ।चौरी चौरा के कई गाँवो के किसानों से मिलकर आ रही हूँ।सड़क बिजली छुट्टा पशुओ सहित किसानों की अनेक समस्या को मैंने देखा है।हमारी सरकार से मांग है कि किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण करें।

किसान जन जागरण के कोऑर्डिनेटर ने जो गोरखपुर क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकताओं के कार्यों की समीक्षा करने कर रहे है इस मुद्दे पर कहा कि किसानों के कर्जा के माफी सहित अन्य समस्याओं पर लोगो से हमारे कार्यकर्ता चर्चा कर रहे है।इस समय हमारे कार्यकर्ता उत्साहित है।लोग अब कांग्रेस पर भरोसा जताने की बात कर रहे है।

 

गोरखपुर से अजित सिंह कि रिपोर्ट

 

https://www.youtube.com/watch?v=O0CNfD5JC6I

Related Articles

Back to top button