क्षेत्र में शीतलहर से बढ़ी गलन, न्यूनतम पारा डिग्री तक लुढ़का

चंडीगढ़ , हाल में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से पश्चिमोत्तर क्षेत्र में न्यूनतम तापतान एक डिग्री तक नीचे चले गये और अगले दो दिन भी शीतलहर ,पाला और घने कोहरे के आसार हैं।


मौसम केन्द्र के अनुसार अगले दो दिन तक कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप ,पाला गिरने और घने कोहरे की संभावना है। ऐसा मौसम 30 जनवरी तक रहने के आसार हैं। हालांकि क्षेत्र में मौसम खुश्क रहेगा । लंबे समय के बाद आज भी चटख धूप निकली जिससे सर्दी से राहत मिली । अंबाला ,करनाल , भिवानी ,अमृतसर ,लुधियाना ,मंडी और सुंदरनगर में कोहरा रहा ।


अमृतसर ,आदमपुर ,बठिंडा का पारा क्रमश: एक डिग्री रिकार्ड किया गया । फरीदकोट दो डिग्री ,अंबाला दो डिग्री ,नारनौल दो डिग्री ,सिरसा तीन डिग्री रहा । चंडीगढ़,का पारा छह डिग्री ,लुधियाना ,पटियाला का पारा छह डिग्री ,पठानकोट चार डिग्री ,गुरदासपुर 10 डिग्री ,हिसार पांच डिग्री , करनाल चार डिग्री ,रोहतक पांच डिग्री , भिवानी चार डिग्री और दिल्ली का पारा पांच डिग्री रहा ।
श्रीनगर शून्य से कम दो डिग्री , जम्मू पांच डिग्री रहा ।

ये भी पढ़े –राजधानी में ठंड का कहर, गलन बढ़ी और तापमान गिरा


हिमाचल प्रदेश में शिमला का पारा तीन डिग्री ,मंडी एक डिग्री , धर्मशाला दो डिग्री , भुंतर शून्य दशमलव तीन डिग्री , कांगडा दो डिग्री , नाहन सात डिग्री , उना पांच डिग्री , सोलन शून्य दशमलव चार डिग्री और कल्पा शून्य से चार डिग्री कम रहा ।

Related Articles

Back to top button