सीएम योगी ने कोरोना को लेकर कही ये बड़ी बात, जानिए क्या

सीएम योगी आदित्यनाथ: देश मे पीएम के नेतृत्व में अभियान चल रहा है और उसके परिणाम भी अच्छे प्राप्त हो रहे हैं। यूपी कोरोना के दूसरे वेव से मजबूती से लड़ रहा है। हमने ट्रेस टेस्ट और ट्रीट को ध्यान में रखकर बृहद अभियान चलाया है। 10 दिन में यूपी में 85000 से अधिक एक्टिव केस कम हुए हैं। 30 अप्रैल 2021 को 3 लाख 10 हजार एक्टिव केस थे आज 2 लाख 25 हजार एक्टिव केस हैं….

गोरखपुर में 500 बेड का कोविड अस्पताल हमने शुरू किया था और आज यह हजारों लोगों का जीवन बचा रहा है। आशंका थी कि यूपी में 5 से 10 मई के बीच 1लाख केस रोज आएंगे पर टी3 की वजह से आज 21 हजार केस ही आये हैं। हमारी कोरोना के खिलाफ रननीति सफलतापूर्वक काम कर रही है….

गावों में आरआरटी अच्छा काम कर रही है। इस अभियान में जितनी जल्दी हर पेशेंट को दवा उपलब्ध करा दें उससे वह जल्दी ठीक होगा। आज सवा दो लाख से ढाई लाख टेस्ट यूपी में रोज हो रहे हैं….
पहले वेब में कुल 68 हजार केस आये थे पर सेकेंड वेब में एक दिन में ही 38055 केस आये और पीक पर 3 लाख से अधिक केस आये। 5 गुना से ज्यादा केस आये। पीएम के द्वारा पहली बार ऑक्सीजन के लिये वायु सेना और ट्रेन का इस्तेमाल किया गया। अचानक ऑक्सीजन की डिमांड पैदा हुई। कल हमने 1 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। गोरखपुर और बस्ती डिवीजन के लिए टैंकर और ऑक्सीजन एक्सप्रेस के द्वारा ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है….

यह लापरवाही का अवसर नही है। गोरखपुर और बस्ती मंडल के अधिकारियों से और प्रयास करने के लिए कहा गया है। जनप्रतिनिधियों से भी उनका योगदान लिया जा रहा है। जागरूकता के अभियान में जो लोग अपना योगदान दे रहे हैं उनके मनोबल को बढ़ाते रहें….

हम सबको वैक्सीन को निःशुल्क उपलब्ध करा रहे है। बचाव की इसका सर्वोत्तम उपाय है। लोग घर में रहें और मास्क का इस्तेमाल करें। एक एक व्यक्ति का जीवन कीमती है। अगर किसी को बाहर निकलन है तो मास्क, ग्लब्स का इस्तेमाल करें। 2 गज की दूरी का पालन करें….

कोरोना से हमें कवच वैक्सीन दे सकता है। यूपी में एक करोड़40 लाख को हम वैक्सीन दे चुके हैं। 1 करोड़ 38 लाख 45 से ऊपर और 1 लाख से ज्यादा 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन दिया है। आज से उसे और विस्तार दिया है…

अब तक यहां जितने बेड थे उनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। वेंटिलेटर उपलब्ध किये जा रहे हैं। एम्स गोरखपुर में बोइंग कम्पनी द्वारा 200 बेड का कोविड अस्पताल शुरू होने जा रहा है…

Related Articles

Back to top button