मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में बहा दी सौ करोड़ से ऊपर की गंगा

हरयाणा (Haryana) के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar lal Khattar) की जन आशीर्वाद यात्रा अब करनाल (Karnal) पहुँच गई है | जहां पहुंचने पर सीएम मनोहर लाल का लोगों ने जोरदार स्वागत किया | नीलोखेड़ी तरावड़ी से होते हुए जन आशीर्वाद यात्रा करनाल पहुंची | जहां सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री कविता जैन, करनाल (Karnal) से सांसद संजय भाटिया समेत कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे | इस दौरान सीएम ने करनाल को योजनाओं की सौगात भी दी | सीएम मनोहर लाल ने करनाल में 109 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया | ये योजनाएं करनाल जिले की हर विधानसभा क्षेत्र के लिए थी | सीएम मनोहर लाल ने करनाल की जनता का आभार जताया और कहा कि 2 महीने बाद उन्हें अपना लाइसेंस रिन्यू (Renew) करना है, ताकि अगले 5 साल में हरियाणा को विकास के पथ पर और आगे ले जाया जा सके |

सीएम खट्टर ने कहा कि उन्होंने जितने वादे प्रदेश की जनता से किए थे उससे ज्यादा निभाए हैं और प्रदेश में हर क्षेत्र और तबके का विकास हुआ है | बता दें कि 18 अगस्त को कालका विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा आगामी 6 सितंबर को सिरसा में खत्म होगी | यात्रा के समापन के मौके पर रोहतक में 8 सितंबर को बड़ी रैली का आयोजन होगा, जिसमें पीएम मोदी या गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने की उम्मीद है | अब देखना होगा जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री को जनता का कितना आशीर्वाद मिलता है |

Related Articles

Back to top button