सीएम केजरीवाल की तबीयत हुई खराब, खुद को किया आइसोलेट, अब होगा कोरोना टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। खबर है कि उन्हें कल से ही हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट किया है। तबीयत खराब होने के बाद अब अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा।

खबर है कि कल सुबह अरविंद केजरीवाल का कोरोनावायरस टेस्ट किया जाएगा। कल दोपहर के बाद से ही अरविंद केजरीवाल ने अपनी सारी बैठक रद्द कर दी थी। केजरीवाल को हल्का बुखार और गले में खराश की खबर सामने आई है।

बता दे कि कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस भी की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान किए थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल दिल्ली के सभी बॉर्डर खोल दिए थे। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया था कि दिल्ली वालों का इलाज दिल्ली सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में किया जाएगा और बाहर से आने वालों के लिए इन अस्पतालों में कोरोना वायरस का इलाज नहीं किया। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि केंद्र सरकार के अस्पतालों को सभी के लिए खोला जाएगा। यहां कोई भी आकर अपना इलाज करा सकता है।

Related Articles

Back to top button