ये Video देख हंसी नहीं रोक पाएंगे: जब बच्चे को इंजेक्शन लगाने पहुंची नर्स, बेड के नीचे छिप गया मासूम, फिर जो हुआ..

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है। कभी लोग अपनी हरकतों से हंसी का कारण बन जाते हैं, तो कभी बच्चों की मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें अस्पताल में भर्ती एक बच्चा इंजेक्शन लगवाने से डरकर बेड के नीचे जा छिपता है।
नर्स को देखकर बेड के नीचे दुबका बच्चा
बच्चों को दवाई और इंजेक्शन से डर लगना आम बात है। ऐसे में डॉक्टर और नर्स को भी बच्चों को संभालना आसान नहीं होता। वायरल हो रहे इस वीडियो में नर्स जैसे ही इंजेक्शन लगाने बच्चे के पास पहुंचती है, वह डर के मारे फौरन बेड के नीचे घुस जाता है। उसकी यह मासूम हरकत देखकर वहां मौजूद दोनों नर्स खुद भी हंसने लगती हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर यूजर @sauravyadav1133 ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 73 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह लगातार शेयर किया जा रहा है। लोग बच्चे की मासूमियत और उसकी इंजेक्शन से बचने की कोशिश पर जमकर मजे ले रहे हैं।
अस्पताल में भर्ती है एक बच्चे को इंजेक्शन लगना था लेकिन जब नर्स इंजेक्शन लेकर पहुंचीं तो नर्स ने देखा बच्चा बेड के नीचे छुपा बैठा था…❣️
इंजेक्शन का डर बचपन से ही बैठ जाता है जो कई बार बड़े होकर भी नहीं जाता। https://t.co/G3S6ZLbrWi— Saurabh (@sauravyadav1133) September 16, 2025
लोगों को याद आया अपना बचपन
वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे अभी तक इंजेक्शन से डर लगता है। ब्लड टेस्ट होते ही मेरा बीपी हाई-लो हो जाता है।”
दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “कुछ भी कहो, इंजेक्शन है तो खतरनाक ही। बच्चे, बड़े, बूढ़े सबको थोड़ा बहुत डर जरूर लगता है।”
एक और यूजर ने लिखा, “मुझे भी इंजेक्शन से डर लगता है, लेकिन मेरा बेटा बिल्कुल भी नहीं डरता।”
क्यों पसंद आ रहा है लोगों को यह वीडियो?
बच्चे की मासूम हरकत ने लोगों को अपना बचपन याद दिला दिया। हर किसी के जीवन में इंजेक्शन से डरने की एक न एक कहानी जरूर रही है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।



