मुख्यमंत्री जी नफरत की अंत्याक्षरी छोड़ कानून व्यवस्था पर ध्यान दें – नेता प्रतिपक्ष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने आग्रह किया है कि कुछ दिनों के लिए नफरत की हत्या अंत्याक्षरी छोड़कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शनिवार को हैदराबाद के चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे जिसको देखकर उत्तर प्रदेश के नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें साथ में यह भी कहा है कि कुछ दिनों तक क्योंकि 2022 में चुनाव आने वाले हैं 2022 के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तंज की तीरे चलना शुरू हो गई हैं फिलहाल अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री की तरफ से क्या जवाब आता है या आग्रह स्वीकार की जाती है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button