छत्तीसगढ़: दोस्त संग घूमने निकली आदिवासी नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

कवर्धा/रायपुर : राजधानी में गैंगरेप की वारदात के बाद अब कवर्धा में दोस्त संग घूमने निकली एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गये। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।जानकारी के मुताबिक बीती रात शहर के पीजी कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात  के बाद पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे है। इस बात की जानकारी थाना प्रभारी मुकेश यादव ने दी है। पुलिस इस मामले में जल्द ही की खुलासा कर सकती है।शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र  से लगभग 3 सौ मीटर की दुरी  का है। पीड़ित नाबालिग लड़की रविवार की शाम  अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और लड़की से छेड़छाड़ करने लगे। जब लड़की के बॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया तो आरोपितों  ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसे मौके से भगा दिया। इसके बाद चारो आरोपितों  ने लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद रविवार की देर रात इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को मिली। गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद एसपी ने आरोपितों  की जल्द ही गिरफ्तारी के आदेश दिये है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button