उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में चप्पलबाज गर्ल सुर्खियों में

उत्तरप्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी मनचलों का हाल बेहाल होता दिख रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में ये काम पुलिस व प्रशासन द्वारा नही बल्कि खुद पीड़िता द्वारा किया गया है। हाल ही की घटना मध्य प्रदेश के वीवी थाना क्षेत्र में हुई है। ताज़ा खबर ग्वालियर से आ रही है जहां एक पार्क में एक शख्स की चप्पल से पिटाई करती व उसके सीने पर लात मारती लड़की का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी शख्स कई दिनों से लड़की व उसकी बहन को फोन कर परेशान कर रहा था जिसके बाद लड़की ने उसे मिलने के बहाने पार्क में बुलाया था। हालाकि लड़की ने उस लड़के को समझाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था, अनेक प्रयासों के बाद उस युवती ने आरोपी की जाल में फसाने का प्लान बनाया,

आरोपी जाल में फस कर पार्क में पहुंचा तब ही महिला ने उसकी चप्पल से पिटाई करना शुरू कर दिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।हालाकि पुलिस ने इस पर तुरंत कार्यवाही की है और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई है।

 

Related Articles

Back to top button