CAA के खिलाफ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

नागरिकता संशोधन कानून पर पूरे देश भर में विरोध चल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक इस कानून पर लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं लोगों की अपील है कि इस कानून को वापस लिया जाए। वही भीम आर्मी भी यही चाहती है कि सरकार इस कानून को वापस ले क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है। दिल्ली में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने जामा मस्जिद पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठाई थी साथी प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ याचिका दायर कर दी है।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने अपनी याचिका में कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून अनुसूचित जाति और जनजाति के नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन करता है। बता दें कि चंद्रशेखर की याचिका सभी याचिकाओं से अलग है जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर की याचिका पर लगभग 5 हफ्ते बाद सुनवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 144 याचिकाएं दर्ज की जा चुकी है। इन 144 याचिकाओं से अलग चंद्रशेखर ने अपनी अलग याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है।

बता दें कि चंद्रशेखर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि चंद्रशेखर ने हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन किया था। जिससे लोग भड़क रहे थे। वही कोर्ट ने इस मामले पर दिल्ली पुलिस को हटाया भी था और कहा था कि देश का कोई भी व्यक्ति प्रदर्शन कर सकता है यह उसका हक है। इसी के साथ चंद्रशेखर को जमानत दे दी गई थी और साथ ही कोर्ट ने कहा था कि चंद्रशेखर दिल्ली नहीं आ सकते। जिसके बाद आज चंद्रशेखर नहीं इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।

Related Articles

Back to top button