सीबीएसई 12वी में तान्या ने किया 500/500 स्कोर बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की सीबीएसई 12 वीं की छात्रा तान्या सिंह ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की सीबीएसई 12 वीं की छात्रा तान्या सिंह ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया। तानिया सिंह को इंग्लिश, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स और म्यूजिक में शत प्रतिशत अंक मिले। तान्या को पोलिटिकल साइंस में 98 प्रतिशत अंक मिले। डीपीएस के मुताबिक तान्या सिंह ऑल इंडिया टॉपर है। तान्या सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापक और अपने परिजनों को दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है अगर किसी बच्चे के कम नंबर हैं, तो वह इस मुकाम को अंतिम मुकाम ना समझे हताश निराश ना हो। उन्होंने कहा वह टाइम के हिसाब से स्टडी को मेंटेन नहीं करती थी, बल्कि सब्जेक्ट और चेप्टर जब तक कंप्लीट नहीं हो जाता था। तब तक पढ़ाई करती थी।
तान्या ने बताया कि वह सिविल सर्विस से देश की सेवा करना चाहती है।

Related Articles

Back to top button