रिया चक्रवर्ती अब CBI के घेरे में, सुशांत के केस पर सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती पर भी दर्ज की FIR

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब सीबीआई ने एफ आई आर दर्ज की है। f.i.r. में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का भी नाम है। सीबीआई नहीं इन पर आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफ आई आर दर्ज की है। सीबीआई की एफ आई आर में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य नाम भी शामिल है जिन पर f.i.r. की गई है।

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आपराधिक साजिश और सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। बता दे कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना में एक एफ आई आर दर्ज कराई थी। केके सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने बुधवार को ही सुशांत केस में सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी।

बता दें कि सीबीआई ने बिहार पुलिस से भी संपर्क किया था। बताया जा रहा है कि सीबीआई हर पहलू से जांच करने जा रही है। सुशांत के पिता ने जब रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफ आई आर दर्ज करवाई है। तभी से रिया चक्रवर्ती निशाने पर हैं।

वही बिहार पुलिस दावा कर रही है कि उसके पास रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई पुख्ता सबूत हैं। इस केस में रिया की मुश्किलें अब और बढ़ती जा रही हैं। वहीं से पहले ईडी ने भी रिया के खिलाफ समन जारी किया है। और ईडी ने रिया को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। रिया चक्रवर्ती से उनकी प्रॉपर्टी और सुशांत संग लेनदेन को लेकर सवाल भी पूछे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button