राम मंदिर निर्माण के लिए आज से शुरू होगा चंदा जुटाने का अभियान, इन्हें मिलेगी टैक्स में छूट

नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान आज से शुरू होगा। संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से चंदा मांगेंगे, 1 महीने तक लगातार चलेगा चंदा इकट्ठा करने का काम किया जाएगा। संघ के कार्यकर्ता मिशन के तौर पर श्री राम मंदिर निर्माण में लगेंगे ,चंदा जमा करने वालों को मिलने वाली रसीद से टैक्स में छूट मिलेगी।

ये भी पढ़े-lucknow: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे का एक दिवसीय लखनऊ दौरा कल

राम मंदिर के लिए चंदा अभियान के तहत पांच लाख से ज्यादा गांवों में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। गांव के लोगों से चंदा मांगा जाएगा। बता दें कि गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद शामिल हुए थे।

चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक जारी रहेगा। अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि लेगी। 10 रुपए, 100 रुपए और 1000 रुपए के कूपन होंगे। 2000 रुपए से ज्यादा सहयोग करने वालों को रसीद दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button