सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अनुमति से उत्तराखंड में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहां है कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी किया जाएगा। ऐसे में मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने के साडे 3 साल से इंतजार कर रहे भाजपा विधायकों की उम्मीद फिर से जग गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए वह यथाशीघ्र केंद्रीय नेतृत्व से एक बार फिर चर्चा करने वाले हैं।

बता दें कि उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में समय 9 सदस्य हैं।संवैधानिक प्रविधान के मुताबिक यहां अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। मार्च 2017 में, जब उत्तराखंड में भाजपा सत्ता में आई, उस वक्त मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा कुल नौ सदस्य शामिल थे। यानी शुरुआत से ही मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त चल रहे हैं। तीसरा स्थान गत वर्ष कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुआ। तब से ही लगातार चर्चा रही कि मुख्यमंत्री जल्द अपनी टीम में नए सदस्य शामिल करेंगे।

वहीं इस साल फरवरी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए यह चर्चा की थी जिसकी अनुमति भी उन्हें मिल गई थी। उस समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि अब जल्द नए मंत्री बनाए जाएंगे। मार्च में कोरोना संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल विस्तार को टालना पड़ा। हाल ही में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। इससे एक बार फिर नए मंत्री बनाए जाने को लेकर कयास शुरू हो गए।

एक पत्रिका से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह मंत्रिमंडल विस्तार की बात से सहमत हैं। उन्होंने बताया कि इसका फैसला फरवरी में ही कर लिया गया था जिसकी तैयारियां भी हो गई थी। हालांकि कोरोनावायरस की वजह से इसकी कार्रवाई टालनी पड़ी थी।

Related Articles

Back to top button