अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की बारी, मोदी कैबिनेट की मंजूरी

आज मोदी कैबिनेट की मीटिंग में कई मुद्दों पर बातचीत की गई | साथ ही इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए | इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया उन्होंने इस दौरान कहा कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने को भी मंजूरी दी गई है | अप्रैल से दिसंबर तक राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की प्रक्रिया चलेगी | इसमें नागरिकों का एक रजिस्टर बनाया जाएगा | उन्होंने कहा की इसमें कुछ भी नया नहीं है | इस काम को UPA सरकार ने सोचा था | यह एक अच्छा कदम था, हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं |

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने को भी मंजूरी दी गई है | अप्रैल से दिसंबर तक NPR की प्रक्रिया चलेगी | इसमें नागरिकों का एक रजिस्टर बनाया जाएगा | इस दौरान उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी भी कागज या सबूत को दिखाने की जरूरत नहीं होगी | इसके लिए सरकारी कर्मचारी घर आएंगे | उन्होंने बताया कि हर राज्य ने इसके लिए अनुमति दी है | उन्होंने यह भी बताया कि हर 8 से 10 सालों में इस रजिस्टर को अपडेट किया जाएगा |

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी और सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए इस प्रक्रिया को अपनाया जाएगा | उन्होंने साफ किया कि इसमें किसी तरह की बायोमीट्रिक जानकारी भी नहीं मांगी जाएगी |

Related Articles

Back to top button