शिवसेना को गृह, एनसीपी को वित्त मगर महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अब भी फाइनल नहीं

महाराष्ट्र में सरकार गठन के तकरीबन 2 सप्ताह बाद राज्य के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। इनमे मुख्यतः रूप से शिवसेना को गृह मंत्रालय मिला है। वहीँ वित्त मंत्रालय NCP के और राजस्व विभाग कांग्रेस के हिस्से में आया है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए अभी भी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

मंत्रालयों के बंटवारे में शिवसेना को गृह मंत्रालय के साथ ही शहरी विकास विभाग, पर्यावरण विभाग, पर्यटन विभाग समेत संसद कार्यभार मिला है। इनमे से राज्य गृह मंत्रालय शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को सौंपा गया है। वहीँ एनसीपी के हिस्से में ग्रामीण विकास क्षेत्र, सामाजिक न्याय, जल संसाधन और स्टेट एक्साइज की ज़िम्मेदारी आई है। पार्टी के दिग्गज नेता जयंत पाटिल को वित्त मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी के छगन भुजबल के हिस्से में खाद्य और औषद्धि, सामाजिक न्याय, जल संसाधन जैसे मंत्रालय आए हैं।

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राज्य का राजस्व विभाग दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता नितिन राउत को अनुसूचीय जाति कल्याण, PWD, महिला और बाल विकास, कपड़ा, राहत और पुनर्वास जैसे विभाग सौंपे गए हैं। गौरतलब है कि 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ तीनो पार्टियों के छह नेताओं ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। हालाँकि किसी के पद की पुष्टि नहीं हुई थी।

Related Articles

Back to top button