उपचुनाव : कांग्रेस के वचनपत्र पर नरोत्तम ने कसा तंज, कहा- झूठ बोलकर कांग्रेस मांगती है वोट

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने 28 सीटों पर जनता को साधने के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। यह वचन पत्र सिर्फ 28 सीटों के लिए है। कांग्रेस के वचन पत्र पर मप्र के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को कपट पत्र बताते हुए कांग्रेस पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप भी लगाया है।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के 28 सीटों में जारी वचन पर निशाना साधते हुए कहा कि वचन पत्र नही कांग्रेस ने कपट पत्र जारी किया है। झूठे वचन पत्र जारी करके कांग्रेस वोट मांगती है। वहीं कमलनाथ द्वारा जनसभा में यह सवाल पूछे जाने पर कि मेरी सरकार क्यों गिराई मेरी गलती क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार उन्होंने खुद गिराई है किसी और ने नही गिराया है। कांग्रेस की ओर से वचन पत्र में ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने जाने की घोषणा पर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ग्वालियर गए तब वो रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल गए नही और अब प्रतिमा स्थापित करने की बात करते हैं।

Related Articles

Back to top button