विश्वास मत की नाजुक डोर पकड़ चौथी बार कर्नाटक की गद्दी संभालेंगे येदियुरप्पा !

बीएस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे | आज सुबह 10 बजे उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया | बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद बताया कि वो आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे | इसके बाद 31 जुलाई को उन्हें बहुमत साबित करना होगा | कर्नाटक में मंगलवार को भारी सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई थी |

अब येदियुरप्पा चौथी बार सीएम बन सकते हैं |राज्यपाल से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैंने गवर्नर से अभी मुलाकात की है | आज शाम 6 बजे मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा |’ कर्नाटक विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने वो जादुई आंकड़ा छू लिया है जो कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए जरूरी होता है | फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को 99 वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 105 वोट मिले थे |

आपको बता दें कि बीएस येदियुरप्पा तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं | वो कर्नाटक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं | उनको कर्नाटक की राजनीति में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है | येदियुरप्पा ने अपना राजनीतिक सफर तालुक अध्यक्ष के रूप में शुरू किया था | इसके बाद वो आगे बढ़ते गए |

येदियुरप्पा सात बार विधायक निर्वाचित हुए और एक बार जीतक लोकसभा भी पहुंचे| वो कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं | हालांकि उनका विवादों से भी नाता रहा है, जिसके चलते उनको मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा तक देना पड़ा था | हालांकि इन सबके बावजूद वो बीजेपी के सबसे भरोसेमंद चेहरा के रूप में सामने आए हैं |

Related Articles

Back to top button