शाहजहांपुर: अंग्रेजों का पुल भारत के सैकड़ों युवाओं को देगा रोजगार

यूपी के शाहजहांपुर का एक ऐसा पुल जिसको अंग्रेजों ने अपने जमाने में बनवाया था, लेकिन अब ये पुल सैकडों लोगों को रोजगार देने जा रहा है। कभी इस पुल पर से भारी वाहन गुजरते थे। लेकिन आज ये पुल करीब 100 गरीब परिवारों के लिए रोजी रोटी का साधन बनने वाला है। दरअसल अंग्रेजों के जमाने मे बने इस पुल की मियाद अब खत्म हो चुकी है। इसलिए इस पुल को बंद करके नया पुल बनाया गया था। लेकिन आज जब नगर निगम के अधिकारियों ने इस पुल पर दुकान बनाने के निशान लगाए तो आसपास सब्जी बेचने वालों के चेहरे खिल उठे। अब इस पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाया जा रहा है। इससे एक फायदा नगर निगम को भी होने वाला है। पुल पर बनने वाली दुकानों के किराये से नगर निगम की आय भी बढ जाएगी।

दरअसल चौक कोतवाली के राजघाट चौकी के पास अंग्रेजों के जमाने मे अब से लगभग सौ साल पहले लोहे का एक पुल बनाया गया था। ये इसलिए और भी खास हो जाता है क्योंकि ये पुल बरेली,दिल्ली,मुरादाबाद,रामपुर और फरुखाबाद की ओर से आने वाले लोग को सिटी से जोड़ता है। इस पुल को अंग्रेजों के जमाने मे सन 1914 मे बनाया गया था। अब ये पुल 106 साल पुराना हो चुका है। इसकी लंबाई करीब 180 मीटर है। हालांकि पुल देखने मे जर्जर हालत मे पहुच चुका है। इसलिए जिला प्रशासन ने इस पुल को बंद कर दिया था। उसके बराबर मे नया पुल बनाया गया है। जिसके ऊपर से भारी वाहन निकाले जाने लगे। इसी बीच अब शहर की नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिल गया। तब शहर मे तेजी के साथ विकास कार्य भी शुरू हो गया। वही इस पुल के पास खाली पड़ी जमीन पर करीब 100 गरीब और बेरोजगार परिवार अपने परिवार का पेट पालने के लिए रोजी रोटी कमाने के लिए जमीन पर दुकाने लगाते है। लेकिन अब नगर निगम ने प्लान बनारक इस पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाने का मन बना लिया है। इस पुल पर करीब 100 दुकाने बनाई जा रही है। इन दुकानों को नगर निगम पुल के आसपास सब्जी बेचने वालों को आवंटित करेगा। जिसका किराया नगर निगम वसूलेगा। इस नगर निगम को भी फायदा होगा। दुकानों का किराया आने से नगर निगम के आये का साधन भी बङ जाएगा।

आज नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा,डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस चिनप्पा पुल के पास पहुचे । डीएम ने इस पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाने का आदेश दिया और साथ ही एक सप्ताह मे पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाने का फरमान भी सुना दिया। काफी तेजी से पुल पर कार्य शुरू कर दिया गया है। उसके बाद नगर आयुक्त ने सभी सब्जी बेचने वाले गरीब दुकानदारों को गांधी पार्क मे इकट्ठा किया। जिसमे सभी लोगों से बातचीत की गई और उनसे कुछ जरूरी का कागजात इकट्ठा करने के बात की। दुकानदारों को पता चला कि अब वह जमीन पर नही बल्कि दुकान पर बैठकर सब्जी बेचेंगे तो उनके चेहरे पर खुशी देखते बनती थी।

इस पुल की एक और खासियत सामने आई है। इस पुल की उम्र 106 साल हो चुकी है। अंग्रेजों के जमाने मे पुल बनाया गया था। जिला प्रशासन द्वारा पुल को बंद करने से पहले इस पुल की जब जांच कराई गई थी। तब पता चला था कि पुल भारी वाहनों के गुजरने के लायक नही बना था। लेकिन जब दूसरा नया पुल बना उसके बाद मजबूती के लिहाज से नये पुल से ज्यादा पुराना पुल मजबूत साबित हुआ है।

वही नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद तेजी से विकास कार्य चल रहा है। इसलिये अब इस पुल पर आदर्श सब्जी मंडी बनाई जा रही है। आसपास जमीन पर सब्जी बेचने वाले बेरोज्गारों को पुल पर बनाई जाने वाली दुकाने आवंटित की जाएगी। इस पुल के दोनो ओर करीब 15 मीटर की जगह पार्किंग की दी जाएगी। इससे एक फायदा ये भी है कि यहां पर लगने वाला जाम अब नही लगेगा। और साथ ही नगर निगम की आये भी बढेगी। उनका कहना है कि जांच मे पता चला है कि पुराना पुल नये पुल से ज्यादा मजबूत है।

 

https://www.youtube.com/watch?v=SHDVUQQlZW4

Related Articles

Back to top button