Breaking News : प्रभावित परिवार को मिलेंगे 1.5 रुपये – आपदा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत आजतक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है। आपदा राहत के तहत प्रत्येक परिवार को तत्कालिक रूप से 1.50लाख की अंतरिम सहायता दी जाएगी’और फिलहाल 2 होटल को ही डिसमेंटल किया जाएगा।

देहरादून। जोशीमठ आपदा को लेकर आज प्रेस वार्ता हुई। इसमें सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कह कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटक गए है उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नही तोडा जा रहा है। भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रुपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button