धोनी के साथ फराह खान ने शेयर की फोटो, रणवीर सिंह ने ऐसे किया रिएक्ट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रहे महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। धोनी इन दिनों मुंबई में हैं और कुछ विज्ञापनों के लिए शूट कर रहे हैं। उनके एक शूट के डायरेक्शन की जिम्मेदारी फराह खान को मिली। फराह खान ने इस शूट के दौरान धोनी के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फराह ने इस फोटो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे वह भी इस दिग्गज क्रिकेटर की फैन बन गई हैं। फराह की इस फोटो पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। धोनी इस ऐड शूट के दौरान भारत की रेट्रो टीम जर्सी में नजर आए।

फराह ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘धोनी के एक ऐड शूट को डायरेक्ट किया। क्या शानदार शख्स हैं वह… एकदम पंक्चुअल, जमीन से जुड़े हुए। धोनी चेहरे पर स्माइल लिए सबके साथ फोटो क्लिक कराते हैं, क्लाइंट से लेकर स्पॉटब्वॉय तक। मैं उनकी फैन हो गई हैं। यह फोटो डब्बू रत्नानी ने ली है।’ फराह की इस फोटो पर रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा, ‘धोनी बेस्ट हैं।’ धोनी के साथ एक दिन पहले ही रणवीर सिंह ने एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की थी। एक चैरिटी प्रैक्टिस फुटबॉल मैच के दौरान धोनी और रणवीर साथ खेलते दिखे थे।

धोनी बेंच पर बैठे थे और रणवीर सिंह जमीन पर, इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा था, ‘हमेशा बड़े भाई के चरणों में।’ धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली है। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे फेज में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button