महाराष्ट्र में बड़ा हादसा 11 लोगों की आकस्मिक मौत, कौन जिम्मेदार?

अमरावती की वर्धा नदी में नाव पलटी, एक ही परिवार के 11 लोग डूबे; बच्ची सहित 3 के शव मिले

महाराष्ट्र के अमरावती जिले की वर्धा नदी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक नाव पलटने पर एक ही परिवार के 11 लोग नदी में डूब गए। इनमें से एक बच्ची सहित 3 शव बरामद किए जा चुके हैं। 8 अभी लापता हैं। पुलिस और प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं।

पुलिस के मुताबिक हादसा अमरावती के हतराना गांव में सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। यह परिवार दशाकर्म अनुष्ठान करने नदी किनारे गया था इस दौरान ही नाव पलट गई। नाव 11 लोगों का वजन नहीं उठा पाई और पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय विधायक देवेंद्र भुयार मौके पर पहुंच गए।

हादसे में मृत महिला और मासूम। नाव में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे।

हादसे के बाद अमरावती की वर्धा नदी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते बचावकर्मी।

असम में 2 नाव की टक्कर के बाद 1 महिला की मौत हुई थी
असम के जोरहट में 8 सितंबर को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव आपस में टकरा गई थीं। इसमें से एक नाव डूब गई। नाव में सवार 42 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली थी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया था कि दोनों नाव अलग-अलग दिशा से आ रही थीं। एक नाव जोरहट के निमतीघाट से माजुली आर रही थी, जबकि दूसरी माजुली से जोरहट जा रही थी। नाव माजुली घाट से सिर्फ 100 मीटर दूर थी। नावों में करीब 25 से 30 बाइक भी रखी हुई थीं।

Related Articles

Back to top button