UP के अमरोहा में BKU के कार्यकर्ताओं नें कृषि बिल की जलाईं प्रतियां

उत्तर प्रदेश(uttar Pradesh) के अमरोहा नगर के गन्ना समिति के प्रांगण में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल का विरोध करते हुए प्रति को जलाया और अपना विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि सरकार सुधर जाए नहीं तो किसान वक्त आने पर जवाब दे देगा।

बता दें कि अमरोहा नगर के गन्ना समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचें।

और उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कृषि बिल के प्रतियों को जलाया।

उन्होंने कहा कि हमें यह बिल बिल्कुल मंजूर नहीं है लेकिन किसान अपनी बात को मनवा कर रहेंगे।

किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं होगा जब तक कि हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी।

उन्होंने 26 तारीख को दिल्ली में भी कुछ करने की चेतावनी दी उन्होंने कहा कि हम लोग दिल्ली जरूर जाएंगे अपने वाहन पर तिरंगा लगाएंगे और देखेंगे जी कौन सा देश भक्त हमारे ऊपर लाठियां और पानी की बौछारें करता है।

Related Articles

Back to top button