नही रुक रहे है भाजपा के राहुल गांधी पर निशाने, अब अनुराग ठाकुर ने लिया आड़े हाथों

भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता राहुल गांधी के लंदन भाषण को अभी भी निशाना बनाए हुए हैं।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बयान दिया की, “राहुल गांधी विदेश जाते हैं और देश का अपमान करते हैं। उन्हें संसद में आना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है, लेकिन लोकसभा में उनकी उपस्थिति सभी सांसदों की औसत में कम है।

ठाकुर ने राहुल गांधी पर यह आरोप भी लगाया है कि कांग्रेस “कला के माध्यम से भ्रष्टाचार करना जानती है और भ्रष्टाचार की कला जानती है “। “वे देश के खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में यह भी कहा, ‘टेरर फंडिंग के मामलों की जांच करने वाले संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं।’

हाल ही में लंदन के चैथम हाउस में बातचीत के दौरान गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन अक्सर साइलेंट कर दिए जाते हैं।

आपको बता दे की राहुल गांधी ने अपने कैंब्रिज दौरे में भारत के खिलाफ कई विवादित टिप्पड़ियां की थी जिसके चलते अब भाजपा की सरकार उन्हें रडार में लिए है, राहुल गांधी ने अपने भाषण में RSS को भी निशाना बनाया था और कहा था की, आरएसएस एक “कट्टरपंथी” और “फासीवादी” संगठन है, जिसने भारत के लगभग सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है।

Related Articles

Back to top button