नगर निकाय में धांधली से बीजेपी ने अधिकतर सीटें जीतीं: मायावती

उत्तरप्रदेश में नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं, और भाजपा ने प्रचंड बहुमत से यहां अपना परचम लहरा दिया है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक विवादित ट्वीट कर डाला है। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव नतीजों के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, “अगर यह चुनाव भी फ्री ऐंड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती। ” उन्होंने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी धांधली से अधिकतर सीट जीत जाती है और इस बार भी चुनाव में ऐसा ही हुआ।

‘बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बसपा मेयर चुनाव भी ज़रूर जीतती’। मायावती की यह प्रतिक्रिया निकाय चुनाव में बीजेपी के 16 मेयर सीटों को जीतने के बाद आई है। मायावती ने भाजपा के साथ साथ सपा पर भी निशाना साधा है। Unhi e कहा की धांधली करने में सपा कोई पीछे नहीं है, वह भी बीजेपी के नक्शे कदम पर हैं। भाजपा ने अभी तक मायावती के इस बयान का कोई जवाब नही दिया है।

Related Articles

Back to top button