बड़ी खबर: BJP ‘वन मंत्री’ के भतीजे का भयंकर एक्सीडेंट, सर फटने से मौके पर मौत..

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ | 23 जुलाई 2025: वन मंत्री केदार कश्यप के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके भतीजे निखिल कश्यप (22) की बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नवा रायपुर में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है।

तेज़ रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ। निखिल कश्यप तेज़ रफ्तार में बाइक चला रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक से उछलकर नीचे गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, परिवार में शोक की लहर

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक की स्पीड कितनी थी और क्या किसी अन्य वाहन की भूमिका थी।

मंत्री केदार कश्यप पहुंचे घटनास्थल

हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री केदार कश्यप स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उनका परिवार इस दुर्घटना से स्तब्ध है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button