मध्य प्रदेश सरकार में मची उथल पुथल, बीजेपी पर लगे विधायक खरीद फिरोखत के आरोप

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पार्टी ने गुरुग्राम के एक होटल में 10-11 विधायकों को रखा हुआ था। उन्होंने वहां दावा किया है कि इनमें से 6 -7 विधायकों को बीजेपी के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बताया कि अब सिर्फ चार विधायक ही भाजपा के पास है। हालांकि, दिग्जिवय सिंह और कमलनाथ सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह को सिर्फ BSP की निष्‍कासित विधायक रमाबाई के साथ ही लौटते हुए देखा गया। इस सबके बीच गुरुग्राम में रात भर सियासी ड्रामा चला। बताया जा रहा है कि, नरोत्‍तम मिश्रा पांच विधायकों के साथ होटल में रुके थे।

खबर है कि बाकी बचे विधायकों को गुरुग्राम के होटल से कहीं बाहर शिफ्ट किया गया है। दिग्विजय सिंह के दावे से खबर है कि गुरुग्राम के ITC होटल में सिर्फ पांच विधायकों को ही रखा गया था, जिनमें से रमा देवी को कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता वापस ले जाने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को होटल के मुख्‍य हिस्‍से में जाने ही नहीं दिया था। हाई ड्रामे के बाद दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी वहां से वापस लौट गए।

Related Articles

Back to top button