भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मां शाकुम्भरी देवी के किए दर्शन, आशीर्वाद लेकर कही ये बात

सहारनपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर पहुंचे। प्रसाद चढाकर माता शाकम्भरी देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद…कहा माँ शाकम्भरी के आशीर्वाद से ही पीएम मोदी और सीएम योगी  जनता की सेवा कर रहे हैं।

सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी जन्मोत्सव के मौके पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। इतना ही नही स्वतंत्र देव ने भक्तों की भीड़ में शामिल होकर माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें-भाजपा सांसद कमलेश पासवान को 1 साल की सजा, 2000 अर्थ दंड

आपको बता दे कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर दौरे पर है। स्वतन्त्र देव कल शाम को ही सहारनपुर पहुंच गए थे….जिसके बाद आज वो सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी पहुंचे और सबसे पहले बाबा भूरा देव के मंदिर पहुंच दर्शन किए।

इसके बाद उन्होंने मां शाकुंभरी देवी के मंदिर पहुंच प्रसाद चढ़ाकर शीश नवाते हुए मन्नत मांगी….इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर स्वामी शहजानन्द से भी मुलाकात की……मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज मां शाकुम्भरी का प्रकटोत्सव है।

वे माँ शेरो वाली के चरणों मे शीश नवाने आये है….उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से ही पीएम मोदी और सीएम योगी जनता की सेवा कर रहे है….राज्य और देश की जनता खुशहाल रहे…..सम्पूर्ण विश्व मे शांति हो जिनको सद्बुद्धि नही है उनको भी मां सद्बुद्धि मिले।

Related Articles

Back to top button