बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने किया प्लाज्मा दान, बोले प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर किया प्लाज्मा डोनेट

पूरे देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार और राज्य सरकारें इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। ऐसे में अब इस घातक वायरस को ठीक करने के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल किया जा रहा है। वही आज बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्लाज्मा डोनेट किया है। संबित पात्रा ने गुरुग्राम के अस्पताल मेदांता में अपना प्लाज्मा दान किया है। बता दें कि संबित पात्रा कोरोनावायरस संक्रमित हो गए थे जिसके ठीक होने के बाद उन्होंने आज प्लाज्मा डोनेट किया है।


वही संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को सेवाभाव का मंत्र दिया है। इससे प्रेरित हो एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आशीर्वाद प्राप्त कर मैंने आज प्लाज्मा डोनेशन किया है। आपसे अनुरोध है कि कोविड-19 से स्वस्थ हुए सभी लोग जो फिट हैं वह प्लाज्मा दान दें।

बता दें कि संबित पात्रा ने गुरुग्राम के मेदांता में ही अपना इलाज करवाया था। 28 मई को कोरोनावायरस के लक्ष्ण देखने के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ दिनों के बाद वह स्वस्थ भी हो गए थे और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस बात की जानकारी संबित पात्रा ने ट्वीट कर दी थी।

बता दें कि प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल सबसे पहले राजधानी दिल्ली में किया गया था। इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वयं जानकारी दी थी। इसके बाद दिल्ली में प्लाज्मा बैंक भी खुलवा दिया गया है। दिल्ली के ILBS अस्पताल में यह प्लाज्मा बैंक खुलवाया गया है। बता दें कि यह अस्पताल कोविड-19 अस्पताल नहीं है। यहां आकर लोग जो प्लाज्मा दान करना चाहते हैं वह दान कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button