गोरखपुर : जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए बीजेपी विधायक संगीता यादव ने शुरू किया जनता दरबार

चौरी चौरा। चौरीचौरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संगीता यादव क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता दरबार लगाकर समस्याओं को सुन रहे हैं। विधायक का लक्ष्य है की क्षेत्र की जनता को त्वरित न्याय मिले इसके लिए जनता दरबार की शुरुआत की गई है। विधायक सुबह 8 बजे से चौरीचौरा के डुमरी में स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुनती हैं और निस्तारण करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराती हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से बीजेपी विधायक संगीता यादव जनता दरबार में आए हुए सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करा चुकी हैं जिससे स्थानीय लोगों को अब विधायक संगीता यादव के जनता दरबार पर विश्वास हुआ है।इसलिए विधायक के जनता दरबार मे गाँव गाँव से अनेक फ़रियायदी अपनी समस्याओं को लेकर पहुँच रहे है।

इस पर बोलते हुए स्थानीय बीजेपी विधायक संगीता यादव ने बताया स्थानीय लोगो के समस्याओं के निस्तारण में स्थानीय अधिकारियों का सदैव योगदान रहता है।कुछ लोग मेरे वहाँ आते है मेरी सदैव कोशिश रहती है कि जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाय।

Related Articles

Back to top button