बुलंदशहर में बीजेपी नेताओं ने 20-20 रुपये में बेचे तिरंगे

आजादी के अमृत महोत्सव पर देश भर में तिरंगा फहराने की कवायद के बीच बुलंदशहर में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर देश भर में तिरंगा फहराने की कवायद के बीच बुलंदशहर में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बीजेपी नेता 20-20 रुपए में तिरंगा बेचते दिखे। बीजेपी के एक नेता कैमरे पर बोलते दिखे कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 रुपये में स्टाल लगाकर बिक्री हो रही है।

तिरंगा बेचे जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर बीजेपी को आड़े हाथ लिया। राजेश मीणा ने लिखा कि आज़ादी के बाद की सरकारों ने देश की धरोहरो को संजोए रखा पर वर्तमान सरकार सब बेचने में लगी है। अब तिरंगे को भी बेचने में लगी है। अक्षय यादव ने लिखा यहां भी कमाने का अवसर खोज लिया। दुकानदारों की तो मजबूरियां हैं पर इन पाखंडियों की कोन सी मजबूरियां है वो भी कलेक्ट्रेट के बाहर?

https://twitter.com/i/status/1558319082251997184

 

Related Articles

Back to top button