बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर धर्म को लेकर की ये संगीन टिप्प्णी!

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और RSS को जय सियाराम कहने की नसीहत दी थी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और RSS को जय सियाराम कहने की नसीहत दी थी। उन्होंने जय श्री राम और जय सियाराम में फर्क भी बताया था। इसका जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमें राहुल के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वे इलेक्शन वाले हिंदू हैं।

 

वहीं UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल नाटक मंडली के नेता हैं। वो कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। उनको भारत की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता है। बस गली-गली दौड़ रहे हैं, क्योंकि जनता ने इनको नकार दिया है।

 

उधर, MP के इंदौर में सरकारी लॉ कॉलेज पर धार्मिक कट्‌टरता फैलाने का आरोप लगा है। यहां छात्रों ने एक किताब को लेकर हंगामा किया। आरोप है कि किताब में हिंदुओं को आतंकवादी बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने किताब की लेखिका, प्रिंसिपल समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज किया है। इनमें पब्लिशर और एक प्रोफेसर भी शामिल हैं।

 

किताब में लिखा है- विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन हिंदू बहुमत का राज्य स्थापित करना चाहता हैं। पंजाब में सिखों के खिलाफ शिवसेना जैसे त्रिशूलधारी नए संगठनों ने मोर्चा बना लिया है। पंजाब का सच आज यह है कि मुख्य आतंकवादी हिंदू हैं और सिख प्रतिक्रिया में आतंकवादी बन रहा है।

Related Articles

Back to top button